'कांग्रेस का CM फेस कौन' सर्वे पर चन्नी ने बनाई बढ़त, सिद्धू का कट सकता है पत्ता

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनावों के चलते सियासी घमासान मचा हुआ है इस बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए एक सर्वे कराया था इस सर्वे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बहुत आगे चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस सर्वे में पार्टी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं और सांसदों की राय ली गई। ताकि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद से बचा जा सके। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पार्टी यह प्रयास इसलिए कर रही है ताकि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की प्रक्रिया पारदर्शी हो और जो भी व्यक्ति सर्वे में पराजित हो वो परिणाम को स्वीकार करे। हालांकि चन्नी और सिद्धू ने राहुल गांधी को आश्वासन दिया है कि जिसे भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाएगा, उसकी दूसरा व्यक्ति सहायता करेगा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जमकर ताल ठोक रहे नेता, एक-दूसरे को दे रहे हैं चुनौतियां 

इस दिन हो सकता है मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे। ऐसे में राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम से पर्दा उठा सकते हैं। राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब के अपने दौरे के दौरान ऐलान किया था कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे के साथ उतरेगी और इस पर फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार