चन्नी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने के लिए सरदार पटेल के कथन का इस्तेमाल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2022

चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया फिरोजपुर यात्रा के दौरान उनकी जान को कोई खतरा नहीं था और उनपर निशाना साधने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल की एक टिप्पणी का सहारा लिया।

पहले यहां पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने बार-बार दोहराया कि प्रधानमंत्री के जीवन को कोई खतरा नहीं है और कहा कि वह यह कहते-कहते थक गए हैं और प्रधानमंत्री के लंबे जीवन के लिए महामृत्युंजय पाठ करने के लिए भी तैयार हैं।

बुधवार को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी के कारण प्रधानमंत्री का काफिला फ्लाईओवर पर फंस गया था, जिसके बाद वह एक रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना राज्य से लौट आए।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन