Ram Navami 2025: रामनवमी के दिन प्रभु श्री राम के इन 5 चमत्कारी मंत्रों का जाप करें, अखंड सौभाग्य प्राप्त होगा

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 05, 2025

चैत्र मास के शुक्ल परक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विधिवत रुप से पूजा की जाती है। मान्यता है कि रामनवमी के दिन इन 5 मंत्रों के जाप करने से किसी भी जातक को किसी तरह की समस्याओं का समाना नहीं करना पड़ता है। वहीं, मेहनत करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं हो रही, तो आप राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम के कुछ चमत्कारी मंत्र है। जिसके जाप करने से ही शुभ परिणाम मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

यदि आप कष्टों का सामना कर रहे हैं तो राम नवमी के दिन भगवान श्री राम के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को आत्मिक और मानसिक शांति मिलती है और सभी कष्टों से छुटकार मिल जाता है।

- मंत्र: श्री राम जय राम जय राम

मनोकामना पूर्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें

यदि आपको कोई मनोकामना है उसे पूरी करना चाहते हैं, तो आप इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

- मंत्र: ऊं रामचन्द्राय नमः

राम गायत्री मंत्र का जाप करें

बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए आप इस मंत्र का जाप करें। राम नवमी के दिन श्री राम गायत्री मंत्र का जाप करें। 

- ऊं दशरथाय विद्महे जानकीवल्लभाय धीमहि, तन्नो रामः प्रचोदयात्

सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र का जाप

भगवान शिव ने इस मंत्र को माता पार्वती को बताया था। यह मंत्र राम नाम की महिमा का वर्णन करें। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और श्रेष्ठ परिणाम भी मिल सकते हैं।

- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने

नजरदोष से छुटकारा पाने के लिए मंत्र जाप

यदि किसी व्यक्ति को बुरी नजर लगती है, तो राम नवमी के दिन इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप करने से आपको काफी लाभ प्राप्त होता है। इस मंत्र का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

- क्लीं राम क्ली राम

प्रमुख खबरें

किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और मौत का मामला, भाजपा ने अपराध शाखा जांच का स्वागत किया

सितंबर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना, अमेरिकी आंकड़ों और वैश्विक तनाव पर नजर

दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में

Uzbekistan के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM Modi, कहा- यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है