Sawan Somwar: शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, भोलेनाथ दूर करेंगे हर कष्ट

By प्रिया मिश्रा | Jul 18, 2022

शिव साधकों के लिए सावन मास का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन या श्रावण मास में शिव जी की पूजा से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को सबसे प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि बाकी दिनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास में शिव जी की विधि-विधान से पूजा करने एवं मन्त्रों का जप करने का विधान है। माना जाता है कि इन मंत्रों के जाप करने से भोलेनाथ  की कृपा प्राप्त होती है और मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से सभी कष्टों और पापों का नाश होता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं। आज के इस लेख में हम आपको शिवजी को प्रसन्न करने के कुछ प्रभावशाली मंत्र बताने जा रहे हैं -

ऊँ नम: शिवाय।।

इसे भी पढ़ें: सावन में करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पाएं ग्रह बाधाओं से मुक्ति

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

सौभाग्य प्राप्ति एवं परिवार की सुख-शांति के लिए मंत्र:

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति पाने के लिए मंत्र:

ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।

कारोबार में सफलता के लिए मंत्र:

शिव मंत्र: विशुद्धज्ञानदेहाय त्रिवेदीदिव्यचक्षुषे। श्रेय:प्राप्तिनिमित्ताय नम: सोमाद्र्धधारिणे।।

इसे भी पढ़ें: भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा

भूत-प्रेत भगाने के लिए शिव मंत्र :

प्रचण्डं प्रकृष्टं प्रगल्भं परेशं, अखण्डं अजं भानुकोटिप्रकाशं।

त्रय: शूलनिर्मूलनं शूलपाणिं, भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यम्।।

राजनीति या उच्च पद पाने के लिए मंत्र :

ॐ देवाधिदेव देवेश सर्वप्राणभूतां वर। प्राणिनामपि नाथस्त्वं मृत्युंजय नमोस्तुते।।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Hockey India ने DG आर के श्रीवास्तव को भेजा कारण बताओ नोटिस, छीने अधिकार

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन