Maa Baglamukhi Mantra: शत्रु-रोग पर विजय पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, मां बगुलामुखी का मिलेगा आशीर्वाद

By अनन्या मिश्रा | Jul 30, 2024

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्षकी अष्टमी तिथि को मां बगुलामुखी जयंती मनाई जाती है। बता दें कि दस महाविद्याओं में से बगुलामुखी आठवीं देवी हैं। मान्यता है कि जो भी जातक सच्चे मन से और विधि-विधान से मां बगुलामुखी की पूजा-अर्चना व आऱाधना करता है, उसको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु दोष के कारण भी बच्चा बार-बार पड़ सकता है बीमार, जानिए ये अचूक उपाय

बगुलामुखी मूल मंत्र

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नमः॥

बगुलागायत्री मंत्र

ह्लीं बगलामुखी विद्महे दुष्टस्तंभनी धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्॥

भय नाशक मंत्र

ऊॅं ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हन

अगर किसी व्यक्ति के मन में हमेशा किसी न किसी तरह का भय बना रहता है, तो उस जातक को मां के भय नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक को अपने जीवन में विशेष लाभ देखने को मिलेगा।

कष्ट होंगे दूर

“ऊँ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय,

जिह्ववां कीलय, बुद्धि विनाशय, ह्रीं ॐ स्वाहा”

इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां बगुलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जातक के कष्ट कम होंगे।

कृपा प्राप्ति का मंत्र

त्रिं जया बगलामुखी देवी

मां बगुलामुखी को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय और अदालती मुकदमों में सफलता मिलती है।

नजर नाशक मंत्र

'ॐ ह्लीं श्रीं ह्लीं पीताम्बरे तंत्र बाधाम नाशय नाशय'

यदि कोई व्यक्ति नजर दोष से परेशान है, तो ऐसे में उसे रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जप करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प