Kolkata में 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च पर बवाल, ममता सरकार पर भड़के Vivek Agnihotri

By एकता | Aug 16, 2025

कोलकाता में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च विवादों में घिर गया। एक सिनेमाघर में निर्धारित इवेंट को अचानक रद्द कर दिया गया, जिसके बाद टीम ने एक होटल में ट्रेलर लॉन्च की कोशिश की, लेकिन वहां भी जोरदार हंगामा हुआ। स्थिति इतनी बिगड गई कि विवेक अग्निहोत्री, उनकी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी को सुरक्षा के लिए पुलिस बुलानी पडी और वेन्यू छोडकर जाना पडा।

इसे भी पढ़ें: 85 हजार का गाउन खराब कर इन्फ्लुएंसर Kashish Kapoor ने डिजाइनर Smita Shrinivas को किया ब्लॉक

कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर हैं: पल्लवी जोशी

पल्लवी जोशी ने इस घटना की तुलना कश्मीर से करते हुए एक बडा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। क्या हम यह मान सकते हैं कि कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर हैं? देखिए आज बंगाल में क्या हो रहा है।' उन्होंने कहा कि इसी कारण 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फिल्में बनाना महत्वपूर्ण है, ताकि लोग बंगाल की सच्चाई जान सकें।

हंगामे के बावजूद, फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है और इसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहस छेड दी है। यह घटना फिल्म के प्रचार के लिए एक नया मोड बन गई है, जिससे यह लोगों के बीच चर्चा का एक बडा विषय बन गई है।

प्रमुख खबरें

एक पहलवान, दो राज्य, दो जन्म प्रमाण पत्र! WFI ने सरकारी System की खामियों पर उठाए गंभीर सवाल

All Is Well! आमिर खान ने 3 इडियट्स 2 पर लगाई मुहर, 10 साल बाद फिर दिखेंगे रेंचो, राजू और फरहान साथ आएंगे

Womens Reservation पर Congress का सरकार पर दबाव, 2029 से लागू करने को All-Party Meeting बुलाएं

Toilet Hygiene: Toilet Hygiene को न करें Ignore, आपकी एक गलती दे सकती है गंभीर UTI और Infection