अमेरिका में शुरू हुआ बवाल, ट्रंप को हटाने की तैयारी शुरू! टूट पड़े 17 देश

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2026

जब से ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तब से वो ऐसे बेतुके फैसले ले रहे हैं कि जो दुनिया को तो परेशान कर ही रहे हैं साथ ही अमेरिका को भी बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रंप भले ही टेरिफ से बड़ा मुनाफा कमाने का दावा कर रहे हो लेकिन जिस तरह से अमेरिका में महंगाई बेरोजगारी अचानक बढ़ी है और कंपनियां देश छोड़-छोड़ कर भाग रही है उससे साफ है कि ट्रंप अमेरिका को बर्बाद करके मानेंगे। जब से ट्रंप ने वेनेजुला पर अटैक करा कर उसके राष्ट्रपति को किडनैप कराया है तब से तो उनके खिलाफ उनके ही लोग खड़े हो गए हैं। वेनेजुला के मामले पर ट्रंप अमेरिका में ऐसे घिरे हैं कि उनकी कुर्सी खतरे में आ गई है। अब खुद ट्रंप ने ही इस डर को पूरी दुनिया के सामने जाहिर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Trump on India: 68 अपाचे हेलीकॉप्टर...ट्रंप की भारत को सीधी धमकी

अगर प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलता है तो उन्हें महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार भी मिल जाएगा। जिसे लेकर ट्रंप डरे हुए हैं। अमेरिका में मिड ट्रंप चुनाव राष्ट्रपति के 4 साल के कार्यकाल के बीच होते हैं। मिड ट्रंप चुनाव अमेरिका में सत्ता की एक बड़ी राजनीतिक परीक्षा माने जाते हैं। दरअसल अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप दो बार महाभियोग का सामना कर चुके हैं और अब अगर उनके खिलाफ महाभियोग आया तो यह तीसरी बार होगा। महाभियोग प्रस्ताव पारित होने से उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति को देशद्रोह के मामले में रिश्वत लेने या किसी अन्य गंभीर अपराध या दुष्कर्म के मामले में आरोपी होने पर या दोषी पाए जाने पर या सजा होने पर महाभियोग प्रस्ताव पास करके पद से हटाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? PM मोदी को लेकर ट्रंप ने किया सबसे बड़ा दावा

महाभियोग प्रस्ताव पेश करने के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के 51% मेंबर्स का बहुमत जरूरी है। तो वेनेजुला पर किए गए अटैक और मादुर के किडनैप पर विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि यह कदम बिना किसी साफ योजना और संसद से पूछे बिना उठाया गया है। इसीलिए भी ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी है। उधर रूस, चीन, ईरान, कोलंबिया समेत 17 से ज्यादा देश वेनेजुला में की गई सैन्य कारवाही को लेकर ट्रंप के खिलाफ उतर आए हैं और विपक्ष पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि महाभियोग प्रस्ताव लाकर ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाया जाए। 

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!