PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पटना में बवाल, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, Video

By अंकित सिंह | Aug 29, 2025

दरभंगा में इंडिया ब्लॉक की एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को बिहार के पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पथराव किया गया। बिहार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

इससे पहले आज, दरभंगा पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बस यही बचा है इनका (भाजपा का) काम। सरकार में रहते हुए ये इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी लड़ाई मतदाताओं के लिए है। हम किसी भी सूरत में यह स्वीकार नहीं करेंगे कि गुजरात से लाकर यहां मतदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है और बिहार के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग और सरकार पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश के इस एक ऐलान से बदल सकता है बिहार का चुनावी गणित, महिलाओं की तो हो गई बल्ले-बल्ले

यह घटना इंटरनेट पर एक कथित वीडियो के बाद हुई है जिसमें आरोपी को इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को लेकर मचे राजनीतिक विवाद के बीच, भाजपा नेताओं ने कथित अपमानजनक भाषा के लिए विपक्ष की 'मतदाता अधिकार यात्रा' की आलोचना की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां 140 करोड़ भारतीयों का अपमान हैं। आदित्यनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "वह (प्रधानमंत्री मोदी) अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। इंडिया ब्लॉक के मंच से यह अशोभनीय भाषा 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है। बिहार की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। कोई भी सभ्य समाज ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं कर सकता। कांग्रेस और राजद नेताओं को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने X पर उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा, दिल्ली के छात्रों के आंदोलन का साथ दिया

पड़ोसी देश के आतंकवाद पर साझीदार देश ध्यान नहीं देंगे तो संबंधों पर असर पड़ेगा: S Jaishankar

Arvind Kejriwal का बड़ा बयान, CEC नहीं सीधे PM Modi के इस्तीफे के लिए आंदोलन करे CJP

New York में Asia Society के मंच से बोले S Jaishankar, पहले से बेहतर हुए India-China रिश्ते