By अभिनय आकाश | Oct 15, 2020
चारधाम सड़क परियोजना के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त हाई पावर्ड कमिटी (एचपीसी) के अध्यक्ष ने शीर्ष अदालत को एक नया पत्र लिखकर एससी के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और दोहराया है कि सड़क मंत्रालय को केवल एक मध्यवर्ती लेन हर जगह 5.5 मीटर ही होगी।
चोपड़ा ने कहा है कि "चारधाम मार्ग के दौरान अकेले 5.5 मीटर की मध्यवर्ती लेन" का पालन किया जाना चाहिए और जहाँ अधिक पहाड़ी कटाई की गई है, वहां हिमालयी भूभाग की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण जैसे उपाय किए जाते हैं और "पदयात्रियों" और स्थानीय लोगों के लिए एक फुटपाथ की सिफारिश एचपीसी की ओर से की गई है।
गौरतलब है कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना। केंद्र और राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट। केंद्र सरकार ने साल 2016 में उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए इस परियोजना की शुरुआत की थी। साल 2021 में होने वाले हरिद्वार महाकुंभ से पहले परियोजना का काम पूरा करने की बात कही जा रही थी।