By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-दो के पास स्थित एक “अवैध” मस्जिद को गिराने की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को ‘हथौड़ा रैली’ निकालेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदनशील हवाई अड्डा परिसर के पास इस संरचना की मौजूदगी सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा करती है। सोमैया ने दिन में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के टर्मिनल-दो के पास विरोध मार्च निकाला।
नोटिस में पांच सितंबर को सोमैया की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत का जिक्र किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि मस्जिद एक संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में वीआईपी आगमन द्वार से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है और सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा करती है।