सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती समेत 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2021

मुंबई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मादक पदार्थों के इस्तेमाल की रोकथाम से संबद्ध एनडीपीएस कानून के तहत गठित विशेष अदालत में दाखिल किये गए 11,700 से ज्यादा पृष्ठों के आरोपपत्र में जब्त किये गए मादक पदार्थ, जुटाए गए विभिन्न साक्ष्यों और अब तक हुई जांच के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अनुराग-तापसी पर लगा 650 करोड़ के टैक्स चोरी का आरोप, छापेमारी के बाद एजेंसी का खुलासा

एनसीबी ने कहा कि उपकरणों और मोबाइल फोन का विश्लेषण किया गया तथा मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री,सेवन के संबंध में कई सबूत मिले हैं। छानबीन के दौरान जब्त किये गए मादक पदार्थ को रसायनिक जांच के लिए भेजा गया। एनसीबी ने कहा कि छानबीन के दौरान एनडीपीएस कानून की धारा 20 (बी), 22, 23 के तहत चरस और गांजा सहित अन्य ड्रग्स बरामद किये गए। एनसीबी ने कहा कि आरोपपत्र में संलग्न कुछ परिशिष्ट को इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में जमा कराया गया है। आगे जांच में किसी नतीजे पर पहुंचने पर पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

राजपूत (34) का शव पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की गयी गयी थी। केन्द्रीय एजेंसी ने ‘व्हाट्सएप’ पर हुई कुछ बातचीत में मादक पदार्थ का जिक्र किए जाने के आधार पर मामले में जांच शुरू की थी। एनसीबी ने रिया और शौविक सहित कई लोगों को एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी