चव्हाण ने भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं पर चारा शिविरों के लिए जारी अनुदान को लूटने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

मुंबई। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा-शिवसेना के कार्यकर्ताओं पर मवेशियों की अधिक संख्या दिखाकर चारा शिविरों के लिए जारी अनुदान को  लूटने  का आरोप लगाया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्र में सत्ताधारी दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने गैर सरकारी संगठनों के नाम पर चारा शिविरों के संचालन के लिए अनुदान प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना से होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री !

उन्होंने मांग की है कि चारा शिविरों की सच्चाई को सामने लाने के लिए इनकी जांच की जाए। चव्हाण ने एक बयान में कहा, ‘‘राज्य में सूखे की स्थिति गंभीर हो गई है। ऐसे समय में, कार्यकर्ताओं ने अपने चारा शिविरों में मवेशियों की फर्जी संख्या दिखा कर करोड़ों रुपये की लूट की है। संबंधित घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’