प्रदेश में तबादले की आड़ में चल रही है ठगी कमाई , खुद को मंत्री का पीए बता कर ली 40 हजार की रिश्वत

By सुयश भट्ट | Jul 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे तबादले के सीजन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के पीए के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 2 जिलों के प्राचार्य ने 40 हजार रुपए दे भी दिए। जिसके बाद मंत्री के पीए ने इसकी शिकायत भोपाल साइबर सेल में की है।

आपको बता दें कि उच्च शिक्षा के पीए विजय बुधवानी है। 3 दिन पहले उनको इसकी जानकारी मिली कि जबलपुर में बालाघाट के शासकीय कॉलेज के प्राचार्य ने तबादले को लेकर उनके नाम से 40 हजार रुपए दिए हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई रकम नहीं ली थी। उन्होंने तत्काल मामले की शिकायत भोपाल साइबर सेल में की है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में बढ़ती जा रही है रिश्वतखोरी, दो जिलों में हुई लोकायुक्त की कार्यवाही 

वहीं एसपी अंकित जायसवाल ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इसके पहले भी हबीबगंज थाना एक मंत्री के पीए के नाम से रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया था।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav