By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026
(फाइल फोटो के साथ) (योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 30 जुलाई मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने भारतीय निर्यातकों और उद्यमियों से अमेरिका में कारोबार बढ़ाने के लिए व्यापार सुविधा मंच का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत में अमेरिका को 50 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के खाद्य उत्पादों का निर्यात करने की क्षमता है। खन्ना ने ‘इंडिया-यूएस ट्रेड फैसिलिटेशन पोर्टल’ के साथ साझेदारी की है। इस मंच का उद्देश्य भारतीय निर्यातकों और उद्यमियों को अमेरिका में कारोबारी अवसरों, सोर्सिंग साझेदारों तथा प्रमुख बाजार मंचों से जोड़ना है।
दुनिया तक पहुंचने वाला हर भारतीय उत्पाद हमारे किसानों के सपनों, हमारे उद्यमियों के समर्पण और हमारी संस्कृति के भाव को अपने साथ लेकर जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा सपना है कि भारत, अमेरिका को 50 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के खाद्य उत्पादों का निर्यात करे। यह केवल व्यापार का एक लक्ष्य नहीं बल्कि भारत की विरासत, नवाचार और उत्कृष्टता का उत्सव होगा।’’ इस वर्ष ‘टाइम’ पत्रिका द्वारा दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किए गए खन्ना ने कहा कि यह मंच भारतीय कारोबारों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, भरोसेमंद साझेदार खोजने और वैश्विक कंपनियों से सीखने में मदद कर सकता है।