वर्तमान में रहो, क्योंकि... चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर पत्नी पूजा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

By Kusum | Aug 25, 2025

चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट करियर का सफर अब समाप्त हो चुका है। उनके संन्यास के मौके पर उनकी पत्नी पूजा पाबरी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों के साथ पूजा ने अपने दिल की बात रखते हुए लिखा कि कैसे उन्होंनेएक क्रिकेटर पति के साथ इस लंबी जर्नी को जिया और उससे जीवन के कई सबक भी सीखे। 

पूजा ने आगे लिखा कि, जैसा कि आप अपने पहले प्यार, जुनून और उस खेल को अलविदा कह रहे हैं। जिसे आप इतना प्यार करते हैं मुझे खुशी है कि आपने हमेशा अपना सब कुछ दिया और अपने शांत और सम्मानजनक तरीके से खेल खेला। अपनी भावनाएं साझा करते हुए पूजा ने बताया कि कैसे उन्होंने क्रिकेट की समझ न होने से लेकर उसे पुजारी की नजरों से देखना और पसंद करना शुरू किया। 

पूजा के अनुसार, क्रिकेट के बारे में कुछ भी ना जानन से लेकर आपकी नजरों से आपको और इस खेल को प्यार करने तक... आपका सफर मेरे लिए जिंदगी के सबके की एक सच्ची शिक्षा रहा है। मैं आपके करियर के उतार-चढ़ावों को साथ-साथ देखने के लिए आपकी बहुत आभारी हूं। पूजा ने ये भी लिखा कि उन्हें पुजारा को खेलते देखना और मैच से पहले की बेचैनी महसूस करना याद आएगा। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज