छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा के दौरान बालकनी गिरी, आठ लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2024

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शनिवार शाम को बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पद यात्रा के दौरान एक बालकनी गिरने से आठ लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब लोग शास्त्री की यात्रा देख रहे थे।

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर शास्त्री ने नौ दिवसीय ‘हिंदू एकता पद यात्रा’ निकाली है। छतरपुर के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने बताया, “ यह घटना नौगांव के रंगरेज मोहल्ले में उस समय घटी जब कुछ लोग बालकनी में खड़े होकर यात्रा देख रहे थे। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है।” उनके मुताबिक, नौगांव में 10 व जिला अस्पताल में पांच का इलाज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Benjamin Netanyahu की मौत की अफ़वाहों पर इज़रायल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह सुरक्षित है, लेकिन छठी उंगली ने बढ़ाया सस्पेंस

वैश्विक युद्ध संकट की आंच भारत के रसोई तक! खाद्य तेलों की कीमतों में भारी उछाल, सरकार से स्टॉक बनाने की मांग

Alia Bhatt Birthday: Bollywood की Powerhouse Performer बनीं Alia Bhatt, 33वें जन्मदिन पर जानें उनकी सक्सेस स्टोरी

Delhi Fire Nature Bazaar | अंधेरिया मोड़ के नेचर बाजार में भीषण आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें जलकर राख