छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता! पुलिस ने किए 9 नक्सली गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2020

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों द्वारा नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने पीटीआई-से कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला पुलिस के संयुक्त दल ने शनिवार शाम को मैलवाड़ा और मोखपाल जिले के बीच स्थित जंगल से नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2,227 नये मामले, अब तक 493 लोगों की मौत

अधिकारी ने कहा कि इन नक्सलियों को माओवादियों का प्रचार करने लिए उनके पोस्टर और बैनर लगाने का काम दिया जाता था। इसके अलावा वे कुआकोंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों की आवाजाही की सूचना अपने वरिष्ठ काडर को देते थे। अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें