Chhattisgarh: पूर्व विधायक के बंगले में दुर्घटनावश गोली चली, एक पुलिसकर्मी की मौत, अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के बंगले में कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित कांग्रेस की पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में आज सुबह करीब सात से आठ बजे के मध्य दुर्घटनावश गोली चलने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान की मृत्यु हो गई तथा एक सहायक प्लाटून कमांडर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब जवान बंगले की बैरक में अपने सर्विस हथियारों की सफाई कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गलती से पिस्तौल से निकली गोली सहायक प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे की हथेली को भेदते हुए हवलदार अजय सिंह के सीने में जा लगी। उन्होंने बताया, घटना के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सिंह ने दम तोड़ दिया। दोहरे का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह मध्यप्रदेश के बिजुरी गांव के निवासी थे तथा दोहरे भिंड जिले के रहने वाले हैं। दोनों देवती कर्मा के बेटे आशीष कर्मा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आकस्मिक गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है। घटना की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Goa Nightclub Fire । मैनेजर गिरफ्तार, क्लब के मालिक पर भी वारंट जारी, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

IndiGo Controversy पर मंत्री राम मोहन नायडू ने राहुल गांधी पर पलटवार किया

Kharmas 2025: कब से खरमास लगेगा? जानें सही तिथि और नियम

Delhi में स्मॉग का साया, हवा की क्वालिटी अभी भी बहुत खराब