छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया, धरने पर बैठे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाने के लिये लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (अमौसी) पहुंचे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वहां रोक दिया गया हैं और इसके विरोध में कांग्रेस नेता एयरपोर्ट परिसर में ही धरने पर बैठ गये हैं। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने पीटीआई- को बताया, (छत्तीसगढ़ के) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर दोपहर करीब पौने दो बजे पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार : पीएम मोदी

इससे पहले बघेल ने कहा कि वह प्रियंका गांधी से मिलने आये थे और उसके बाद वहां से लौटना चाहता था लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया हैं और अब मैं यही बैठा रहूंगा। अमौसी एयरपोर्ट पर बघेल को लेने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और पी एल पुनिया को अंदर परिसर में जाने नहीं दिया गया। बघेल का पहले लखनऊ पहुंच कर लखीमपुर खीरी और सीतापुर जाना था तथा लखनऊ में उनकी पत्रकार वार्ता थी।

प्रमुख खबरें

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia