Chhattisgarh: बीजापुर जिले में बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंदेपारा–नीलमड़गु गांव के करीब सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।

सुरक्षाबलों का दल जब बंदेपारा–नीलमड़गु के जंगल में था तब वहां से बीयर बॉटल में लगाये गए 16 प्रेशर बम बरामद किए गए। बरामद किए गए सभी बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के जवानों के इस दौरान नीलमड़गु से बंदेपारा के मध्य जंगल में अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छिपाकर रखे गये भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया।

विस्फोटक और सामानों को स्टील के कंटेनर और प्लास्टिक की बाल्टी में रखा गया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जंगल से जिलेटीन की 784 छड़ें, तीन बंडल कार्डेक्स वायर, 350 मीटर काली वर्दी का कपड़ा, एक किलोग्राम गन पावडर, चार वॉकी-टॉकी चार्जर और अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है तथा माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gold पर 15% Import Duty, GTRI बोला- अब India-UAE CEPA के रास्ते बढ़ेगा सोने का आयात

RBI का बंपर Dividend बनेगा सरकार का बड़ा हथियार, West Asia संकट से निपटने में मिलेगी ताकत

BWF World Tour 2026: PV Sindhu और Kidambi Srikanth का दमदार प्रदर्शन, Thailand Open के दूसरे राउंड में बनाई जगह

Kerala में CM फेस पर सस्पेंस, Shahzad Poonawalla का तंज- Congress पूरी तरह Confuse है