खुशखबरी: घर पर होगी शराब की डिलिवरी, राज्य सरकार ने दी ऑनलाइन बिक्री की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन के मद्देनजर शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, विपक्षी भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि लगता है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की जगहशराब उपलब्ध कराने की है।

इसे भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- समाज सेवा में राजनीति न कर सबकी मदद करें

हालांकि, जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार समय में बदलाव कर सकता है। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को कहा था कि शराब की अवैध बिक्री और सैनिटाइजर व अल्काहोल आधारित दवाएं शराब की जगह पीने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सरकार शराब की होम डिलिवरी दोबारा शुरू करने पर विचार कर रही है। सरकार के इस फैसले की आलोचना करते हुए भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा, ‘‘राज्य सरकार का फैसला दिखाता है कि उसे लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है। कोविड-19 मरीजों के इलाज की सुविधा जुटाने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय वह शराब परोसने को प्राथमिकता दे रही है।

प्रमुख खबरें

Gujarat पर विवादित बयान से मचा बवाल, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने अब जताया खेद

आयुष ने एशियाई चैंपियनशिप में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लिन शी फेंग को हराया

कभी कुछ न करके भी देखो...अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 5 Star स्ट्रैटर्जी से अब चीन दुनिया पर राज करेगा?

अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी