बदले की भावना से काम कर रही है छत्तीसगढ सरकार: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया।

धरने में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार पर अंतागढ़ उपचुनाव मामला समेत कई मामलों में बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी हर परिस्थिति का जमकर मुकाबला करेगी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार पर मंडरा रहा संकट, कांग्रेस के चार बागी विधायक गायब

कौशिक ने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार राज्य में आई है भय का वातावरण बना है। कुछ ऐसे ही हालात भूपेश बघेल की सरकार में भी 40 दिनों के भीतर देखने को मिल रहा है। बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कौशिक के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

 

प्रमुख खबरें

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी

लॉन्च होने जा रही Bajaj Pulsar NS400, जानें क्या होगा खास और कितनी है कीमत

झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट क्यों कर दिया गया सस्पेंड? जानें कौन सा फेक वीडियो पोस्ट करने पर गिरी गाज

कांग्रेस नेता Vikramaditya Singh ने भाजपा की Kangana Ranaut को खुली बहस की चुनौती दी