छत्तीसगढ़ : बिलासपुर के बाजार में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर शहर के एक बाजार में मंगलवार देर रात आग लगने से 12 से अधिक दुकान जलकर खाक हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाए जाने से पहले एक गोदाम, कपड़ों की दुकान, खाने-पीने की कुछ दुकानों समेत 12 से 15 व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है। पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि आग ‘शॉर्ट सर्किट’ की वजह से लगी लेकिन जांच के बाद ही इस संबंध में सटीक जानकारी मिल सकेगी।

प्रमुख खबरें

क्या एलआईसी बीमा पॉलिसी का प्रीमियम समय पर नहीं भर पाने से पुरानी राशि डूब जाती है?

Kolkata Police ने चोरबागान पंडाल हादसे में आयोजकों की लापरवाही और भ्रामक घोषणा को बताया वजह

लस्सी छोड़ Navratri व्रत में पिएं Apple Almond Shake, दिनभर रहेंगे ऊर्जावन

France Protest: महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, फिर मची लूट और आगजनी; 1,200 गिरफ्तार