छत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के रिसदी गांव में हुई इस घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान युवराज सिंह (नौ), आकाश लकड़ा (13) और प्रिंस जगत (12) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन कॉलोनी के तीन बच्चे शाम (शुक्रवार)लगभग चार बजे अपने अन्य साथियों के साथ रिसदी गांव के तालाब में नहाने गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, तालाब में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहराई में चले गए और डूब गए।

उन्होंने बताया कि जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृत बच्चों के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और पुलिस लाइन स्थित आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Telangana Assembly में वंदे मातरम पर AIMIM का Walkout, BJP बोली- यह भारत माता का सीधा अपमान

बढ़ रहा है तेल कंपनियों का घाटा, क्या 29 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएंगे मोदी?

Kabul Attack पर भड़का भारत, Pakistan के बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा

Lok Sabha में खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष के 8 सांसदों का Suspension रद्द, सरकार-विपक्ष में बनी सहमति