छत्तीसगढ़: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में करतला वन परिक्षेत्र के बोतली गांव में जंगली हाथी के हमले में शिवनारायण राठिया (36) की मौत हो गई।

कोरबा वन मंडल की अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि बोतली गांव में एक खेत में एक शव मिलने के बाद आज सुबह वन विभाग के दल को घटनास्थल पर भेजा गया तथा दल जब वहां पहुंचा तब उसे पता चला कि यह शव गांव के निवासी राठिया का है जिसे जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला है।

यादव ने बताया कि जानकारी मिली है कि बीती रात लगभग दो बजे हाथियों के हमले में राठिया की मृत्यु हुई है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि रात में राठिया वहां क्या कर रहा था।

वनमंडल अधिकारी यादव ने बताया कि करतला वन परिक्षेत्र के रामपुर, नवापारा, बड़मार, कोटमेर, केराकछार और नोनदरहा गांव के करीब 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

उन्होंने बताया कि ‘थर्मल ड्रोन’ से हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। यादव ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार राठिया की पत्नी लालकी बाई को तत्काल 25 हजार रुपये सहायता दी गई है तथा शेष 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी

Imran Khan की आंख की रोशनी 85% गई? Adiala Jail में बिगड़ी सेहत, Supreme Court का दखल