AFC कप के सर्वश्रेष्ठ तीन स्ट्राइकरों के लिए कप्तान सुनील छेत्री सहित 13 खिलाड़ियों का नामांकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

नयी दिल्ली।भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री को एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) कप में महाद्वीप के दूसरे स्तर की क्लब प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों के चयन के लिए नामांकित किये गये 13 खिलाड़ियों में जगह मिली है। इन 13 खिलाड़ियों में तीन विजेताओं का फैसला प्रशंसको के मतदान से होगा। छेत्री ने 2013 के बाद से एएफसी कप के चार सत्रों में भाग लिया है और उन्होंने इस दौरान 18 गोल किये है। उन्होंने पहली बार 2013 में चर्चिल ब्रदर्स की ओर से एएफसी कप में भाग लिया था। वह इसके बाद2016, 2017 और 2018 में बेंगलुरूएफसी के लिए मैदान पर उतरे। इस टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2016 एएफसी कप में बेंगलुरु एफसी की कप्तानी करते हुए उपविजेता रहना था। फाइनल में उन्हें एयरफोर्स क्लब ऑफ इराक ने हराया था।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा