'भारतीय कूटनीति के लिए एक परीक्षा', डिपोर्टेशन पर चिदंबरम का सवाल, क्या निर्वासितों को हथकड़ी लगाई जाएगी?

By अंकित सिंह | Feb 15, 2025

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका से भारतीय निर्वासित लोगों को लेकर दूसरे अमेरिकी विमान का आगमन भारतीय कूटनीति के लिए एक परीक्षण होगा। चिदम्बरम ने एक्स पर लिखा कि सभी की निगाहें अमेरिकी विमान पर होंगी जो आज अवैध अप्रवासियों को वापस लेकर अमृतसर में उतरेगा। क्या निर्वासितों को हथकड़ी लगाई जाएगी और उनके पैर रस्सियों से बांध दिए जाएंगे? उन्होंने आगे कहा, "यह भारतीय कूटनीति के लिए एक परीक्षा है।"

इसे भी पढ़ें: भारत पर अमेरिका का दूसरा बड़ा एक्शन, मोदी से मीटिंग के बाद भी नहीं माने ट्रंप?

अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के तुरंत बाद कथित तौर पर अपने पासपोर्ट भी फाड़ दिए। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों पर अभूतपूर्व कार्रवाई के बीच अमृतसर के लिए उड़ानें वापसी करने वाले लोगों की दूसरी खेप हैं। इससे पहले, भारतीय निर्वासित लोगों को लेकर अमेरिकी वायु सेना का एक विमान 5 फरवरी को अमृतसर पहुंचा था। अमृतसर में उतरने वाले विमान में कुल 104 भारतीय नागरिक सवार थे।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा

TMC चुनाव चिह्न विवाद पर BJP का हमला, Rahul Gandhi को याद दिलाया सरकारों को गिराने का इतिहास