लोकसभा में पार्टी को नहीं बोलने देने पर बोले चिदंबरम, भारत ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां सवाल करने की अनुमति नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता है और कोई बहस नहीं होती है। लद्दाख में जारी गतिरोध के मुद्दे पर लोकसभा में पार्टी को नहीं बोलने देने के बाद चिदंबरम ने यह टिप्पणी की। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान देने के बाद कांग्रेस को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा वॉकआउट किया और संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया। 

प्रमुख खबरें

Deepika Padukone के साथ बुरा बर्ताव इस जन्म में मुमकिन नहीं, कॉकटेल विवाद पर Imtiaz Ali ने दी सफाई

बॉलीवुड में फिर कदम रखेंगी दामिनी फेम Meenakshi Seshadri, 62 की उम्र में फिल्मों और ओटीटी के लिए तलाश रहीं प्रभावशाली भूमिकाएं

Avocado Thecha Pav: Breakfast में वड़ा पाव को दें हेल्दी Twist, ट्राई करें चटपटा Avocado ठेचा पाव, देखें Recipe

Babil Khan का बड़ा कदम! मलयालम सिनेमा में रखने जा रहे हैं कदम, सिलीगुड़ी में शुरू की गांधी बाजार संडे मार्केट की शूटिंग