कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उच्च न्यायालयों में रिक्तियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कई उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों एवं न्यायाधिकरणों के प्रमुखों के पद खाली होने को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार इन रिक्तियों को नहीं भर पा रही है क्योंकि वह अपनी विचारधारा के साथ लगाव रखने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: असम विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल का आरोप, मिजोरम पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर हिंसा की

पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के निर्धारित 1,080 पदों में 416 खाली हैं। न्यायाधिकरणों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। कई न्यायाधिकरणों के प्रमुख के पद खाली हैं।’’ उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार सात साल से सत्ता में होने के बावजूद इन रिक्तियों को भर क्यों नहीं पा रही है या फिर इन रिक्तियों को भरने का इरादा क्यों नहीं कर रही है? चिदंबरम ने आरोप लगाया, ‘‘ असली कारण यह है कि सरकार ऐसे व्यक्तियों की तलाश में है जो उनकी प्रतिगामी सोच और विचारधारा से लगाव रखते होंगे।

प्रमुख खबरें

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद

Trump Officials के सैन्य ठिकानों में रहने पर US Lawmakers ने Pentagon से मांगा खर्च का हिसाब