महबूबा मुफ्ती से चिदंबरम का सवाल, दिखावटी गठबंधन सरकार में क्यों बनी हुई हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर तंज कसते हुए उनसे पूछा कि आखिर वह इस दिखावटी गठबंधन सरकार में क्यों बनी हुई हैं क्योंकि ‘‘ वह जो भी प्रस्ताव देती हैं उसे उनके उप मुख्यमंत्री पलट देते हैं।’’ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीडीपी या अन्य पार्टियां जो कुछ भी कहती हैं, भाजपा कभी भी उन्हें उन तरीकों को अपनाने की इजाजत नहीं देगी जिससे कि उत्तरी राज्य में शांति लायी जा सके। 

 

रमजान और अमरनाथ यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के ‘‘एकतरफा संघर्षविराम’’ के आह्वान का राज्य के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कवीन्द्र गुप्ता ने विरोध किया। मीडिया रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया कि ‘‘ संघर्षविराम कभी एकतरफा नहीं होता’’  उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव दिया , उपमुख्यमंत्री ने खारिज किया। महबूबा जी आखिर आप इस दिखावटी गठबंधन सरकार में क्यों बनी हुई हैं?’’

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana