चिदंबरम का वित्त मंत्री सीतारमण पर तंज, अब चीफ इकनॉमिक एस्ट्रोलॉजर नियुक्त करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे अब एक चीफ इकनॉमिक एस्ट्रोलॉजर (मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) की नियुक्ति कर लेनी चाहिए। निर्मला सीतारमण ने नासा की नयी अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गहरा रूप प्रस्तुत किये जाने से जुड़े कुछ ट्वीट रीट्वीट किये थे।

इसे भी पढ़ें: खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली पर सौरव गांगुली का बयान, उनको अपना रास्ता तलाशना है

चिदंबरम ने तंज कसते हुए कहा, अपने खुद के कौशल और अपने आर्थिक सलाहकारों के हुनर में उम्मीद खो देने के बाद वित्त मंत्री ने ग्रहों का आह्वान किया है कि वे अर्थव्यवस्था को बचाएं। उन्होंने कहा, इसकी शुरुआत करने के लिये उन्होंने एक नए सीईए यानी चीफ इकनॉमिक एस्ट्रोलॉजर (मुख्य आर्थिक ज्योतिषी) की नियुक्ति करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी