गोवा विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2021

पणजी। गोवा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस नेतृत्व भाजपा से मुकाबले की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय लेगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने 2017 के चुनावों के बाद कांग्रेस को मात देकर राज्य में सरकार बना ली थी। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन) एम के शेख ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के गोवा के नवनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक पी. चिदंबरम 25 और 26 अगस्त को गोवा की अपनी पहली यात्रा पर होंगे, जबकि आईसीसीसी गोवा प्रभारी दिनेश राव 23 और 24 अगस्त को तटीय राज्य के विभिन्न ब्लॉकों का दौरा कर पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली का एक और मामला दर्ज

डिजिटल सदस्यता अभियान की कमान संभालने के लिए नवनियुक्त सदस्यता सूत्रधार राजेश ग्रिगलानी गोवा पहुंच गए हैं। गोवा में 2017 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा ने कांग्रेस को आश्चर्यचकित करते हुए, क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया और वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन