मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपाय करने के निर्देश दिए

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 08, 2021

शिमला  निर्वाचन विभाग, हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.पालरासू ने कांगड़ा, सोलन, मण्डी, कुल्लू, शिमला, चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के जिला निर्वाचन अधिकारियों को मण्डी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के दौरान प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: सैंकड़ों वर्षों से योग हमारी परम्परा और जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है--राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 30 अक्तूबर, 2021 को होने वाले मण्डी लोकसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन के लिए आज दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के कुुशाल चन्द तथा हिमाचल जनक्रान्ति पार्टी के मुन्शी राम ठाकुर शामिल हैं।   

उन्होंने बताया कि तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिए आज कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से संजय तथा सतीश कुमार कश्यप ने नामांकन दाखिल किए।

जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच नामांकन भरे गए, जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से भवानी सिंह पठानिया तथा जीत कुमार,  हिमाचल जनक्रान्ति पार्टी के पंकज कुमार तथा दो निर्दलीय डाॅ. अशोक कुमार सुमल और राजन सुशांत शामिल हैं।   जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से आज कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।  

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता