युवा दिवस पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे युवा सम्मेलन को संबोधित

By दिनेश शुक्ल | Jan 11, 2021

भोपाल। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में युवा सम्मेलन आयोजित करेगा। साथ ही कार्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी लगाएगा। युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में धर्म स्वतंत्रता अध्यादेश,२०२० लागू होने पर मुख्यमंत्री बोले एक नये युग की शुरुआत

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष में  भारतीय जनता युवा मोर्चा  जिला भोपाल  12 जनवरी को  दोपहर 12:00 बजे युवा सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडे संबोधित करेंगे। सम्मेलन के पूर्व प्रदेश कार्यालय में अतिथिगण स्वामी विवेकानंद जी व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित जिले के प्रमुख नेतागण विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला