मुख्यमंत्री ने 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 06, 2021

 शिमला । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 16 से 19 नवम्बर, 2021 तक शिमला में आयोजित होने वाले 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन और विधानसभा निकायों के सचिवों के 58वें सम्मेलन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए उचित यातायात योजना सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर से श्री केदारनाथ धाम के लाइव दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और जेसी शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा, पुलिस महानिरीक्षक दलजीत ठाकुर, पुलिस उप-महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा, एचपीटीडीसी के प्रबन्ध निदेशक अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला मोनिका व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा