मुख्यमंत्री चौहान ने की 5 लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ की राशि अंतरित

By दिनेश शुक्ल | Nov 02, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार वर्तमान में किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सब्सिडी की राशि अब उनके खाते में एक मुश्त अंतरित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को जमीन एवं मकान पर स्वामित्व प्रदान किया जायेगा, जिससे वे उस पर बैंक ऋण आदि सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। आगमी तीन वर्षां में जिनके कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्के मकान बनाने के लिये सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जायेगी।

 

इसे भी पढ़ें: सरसंघचालक मोहनराव जी भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी भोपाल प्रवास पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के पांच लाख किसानों को (उपचुनाव वाले 19 जिलों को छोड़कर) दो-दो हजार रुपए के मान से कुल 100 करोड़ रुपए की राशि का उनके खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष तीन किश्तों में 2-2 हजार रूपये की राशि, कुल 6 हजार रूपये प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत अब उन्हें वर्ष में दो बार 2-2 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इस प्रकार प्रति वर्ष किसान के खाते में कुल 10 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी। इस योजना से प्रदेश के लगभग 80 लाख किसान लाभांवित हो रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश रचेगा इतिहास - सज्जन सिंह वर्मा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कृषि वानिकी के अंतर्गत अभी किसानों को पेड़ लगाने व काटने के लिए जटिल प्रक्रिया से गुजरना होता है। इस संबंध में नया कानून बनाया जाएगा, जिससे उन्हें पेड़ लगाने, काटने व विक्रय करने के लिए कोई अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सरकार 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को रोजगार स्थापित करने के लिये सहायता देने की योजना बना रही है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर राज्य का नाम रौशन कर सकें। साथ ही वे 12वीं के बाद अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा धान एवं बाजरे की खरीदी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी तथा किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मक्के के लिए प्रोत्साहन राशि किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत