कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मगुरुओं, विभिन्न दलों और मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

By दिनेश शुक्ल | Mar 24, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के दृष्टिगत धर्मगुरुओं, राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों और मीडिया के मित्रों से जन-जागरूकता बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान इन वर्गों को पत्र लिखकर भी यह आग्रह कर रहे हैं कि मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा और मेरी होली मेरे घर के अभियान में सहयोग प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें: मीडिया कंटेंट की गुणवत्ता में गिरावट से विमुख हो रहे दर्शक - प्रो. के.जी. सुरेश

मुख्यमंत्री चौहान ने आज कोरोना संक्रमण के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके अनुसार करीब 1700 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इंदौर में इनकी संख्या 450 और भोपाल में 385 है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी स्थानों विशेष रूप से इंदौर और भोपाल इन दोनों नगरों में आवश्यक सावधानियाँ अपनाना होंगी।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ