मुख्यमंत्री ने साधु पुल में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 26, 2022

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिले के साधु पुल के कंडाघाट में हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। इस बस दुर्घटना में  बस के चालक समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

कंडाघाट-चायल मार्ग पर साधुपुल के समीप हुए सड़क हादसे में निजी बस के चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हो गए, एक महिला को कोई चोट नहीं आई।  सोलन से साधुपुल जा रही निजी बस साधुपुल से दो मोड़ पहले अचानक सड़क से नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में चालक, परिचालक समेत कुल सात लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें: देश में कुछ ऐसी ताकते भी काम कर रही है जो खाती देश का है पर देश से साथ गद्दारी भी करती है : कश्यप

 

पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन से साधुपुल के लिए सवारियां लेकर जा रही निजी बस जब कंडाघाट मार्ग पर साधुपुल के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जब बस गिरते देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोग खुद भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। मौके से घायलों को निजी वाहनों में कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक की मौत कंडाघाट अस्पताल लाते समय हो गई। दो अन्य युवकों की मौत आईजीएमसी में हुई।

इसे भी पढ़ें: भाजपा धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है--- हिमाचल आप

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बस चालक अनीश ठाकुर निवासी रूडा डाकघर तुंदन कंडाघाट, 34 वर्षीय संदीप निवासी थाणा बडोह, 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता गांव सिरीनगर कंडाघाट और 30 वर्षीय कुनाल शर्मा पुत्र प्रेमचंद निवासी वाकनाघाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रामा शंकर निवासी बिहार, रीना निवासी ममलीग शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: समाज को टीबी मरीज से भेदभाव नहीं, हमदर्दी रखनी होगी.. मनोज ठाकुर

कंडाघाट एसडीएम डॉ. विकास सूद ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे थे। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राशि प्रदान की है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार