मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 06, 2022

शिमला  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक कर रहे है तथ्यहीन बयानबाज़ी : मेहता

मुख्यमंत्री ने विधायक के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र धीमान के पिता जगन नाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनका आज पैतृक गांव जांगल में निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने थलौट में लोक निर्माण विभाग के मण्डल कार्यालय का लोकार्पण किया

भाजपा कार्यकर्ता किसी भी कार्यक्रम से पूर्व दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखेंगे : कश्यप

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली।

कश्यप ने कहा ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया की भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर के निधन पर शीर्ष नेतृत्व ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सभी पार्टी जन किसी भी कार्यक्रम से पूर्व दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखेंगे।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar में भारतीय Sprinters को बड़ा झटका, Animesh Kujur और Gurindervir Singh घरेलू मैदान पर हुए पस्त

Ratlam में पिकनिक के दौरान हादसा: 2 टीचर और एक छात्र की डूबने से मौत

CM Mohan Yadav ने Rewa और शहडोल में बाढ़ राहत और चिकित्सा शिविर लगाने के दिए निर्देश

Raj Kumar Shukla जयंती पर CM Samrat Choudhary ने दी श्रद्धांजलि, स्मारिका का विमोचन