राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरू रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 15, 2022

शिमला    राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरू रविदास जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि गुरू रविदास एक महान आध्यात्मिक संत थे, जिन्होंने लोगों को सामाजिक समरस्ता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आध्यात्मिक विचार व शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरू रविदास ऐसे महान संत थे जिन्होंने भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया और लोगों को शांति, सद्भाव और समानता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे तथा सामाजिक समानता जैसे गुणों को अपनाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में 17 फरवरी से खुल जाएंगे सभी स्कूल: गोविंद ठाकुर

आबकारी नीति प्रबंधन के लिए बैठक आयोजित

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा वित्त वर्ष-2022-23 की आबकारी नीति के प्रबंधन के लिए आज यहां बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधान सचिव राज्य कर एवं आबकारी सुभासीष पन्डा, राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनूस, विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न जिलों के आबकारी लाइसेंसियों ने हिस्सा लिया।

प्रधान सचिव ने राजस्व को बढ़ाने तथा विभाग की नीति के अनुसार व्यापार संचालन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी लाइसेंसी गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाही सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न जिलों से आए आबकारी लाइसेंसिंयों तथा प्रदेश स्थित आसवनी एवं बोतलीकरण संयत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों को आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जनरल वीपी मलिक ने करगिल युद्ध में शहीद सौरभ कालिया की प्रतिमा का अनावरण किया

 इस अवसर पर लाइसेंसियों को शराब व्यवसाय के संचालन के लिए टैªक एंड टेªस सिस्टम को लागू करने के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई।

प्रमुख खबरें

Manush Shah और Harmeet Desai राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Delhi Police ने Rohini एनकाउंटर के बाद बवाना हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को किया गिरफ्तार

Nepal के Saptari में सांप्रदायिक हिंसा के बाद प्रशासन ने लगाया अनिश्चितकालीन Curfew

Meta की वैश्विक टीम को सरकार का समन, Narendra Modi के पोस्ट ब्लॉक विवाद पर होगी पूछताछ