मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 27, 2022

शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।  मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने तथा अर्थोपाय की स्थिति बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से भी भेंट की।  जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से स्मार्ट मीटर, पम्प भण्डारण, ऊर्जा नीति, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य द्वारा जारी स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति के प्रमुख अंशों के बारे में भी चर्चा की और लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल विद्युत उत्पादन वाले राज्यों के साथ विस्तृत संवाद का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम सरकार की कार्यप्रणाली से घबराए : नंदा

केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के सुझावों की सराहना करते हुए प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।  मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi: Anand Vihar रेस्तरां में युवक से जबरन भारी बिल भरवाने के आरोप में दो गिरफ्तार

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya का SP पर हमला, सत्ता में आए तो बढ़ेगी गुंडागर्दी

Millie Bobby Brown और Jake Bongiovi दूसरी बार बने माता-पिता! गोद लिया बेटा, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Mayur Vihar के स्कूल में बम की धमकी के बाद Alert, परिसर में Bomb Squad की सघन तलाशी