मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र में कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी जीत के टिप्स

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 01, 2021

मंडी।। प्रदेश होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिशचित करने लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को उन्होंने सिराज में भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिए।

इसे भी पढ़ें: कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि पार्टी के नेता चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं : त्रिलोक जम्वाल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना जैसे संकट काल में भी हमारी सरकार ने विकास को रुकने नहीं दिया। प्रदेश सरकार ने अब तक के कार्यकाल में हरेक विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। आपको इन कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार सिराज को इतना बड़ा सम्मान मिला है, इसे ठेस नहीं पहुंचने देनी है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की चिंता छोड़ें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश की हालत पर ध्यान दें--शगुन दत्त शर्मा

जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें जोड़िए। जो लोग मुझसे मिलना चाहते हैं, हमेशा की तरह उनका पूरा स्वागत और सम्मान होगा। पिछली सरकार में तो ऐसा होता था कि ओकओवर में लोग आते थे और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने तक ही सीमित होकर रह जाते थे। मगर हमारी सरकार और पार्टी दोनों में लोगों को सम्मान मिलता है और उनकी समस्याएं भी सुलझाई जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सोचा कि सिराज मंडल के साथियों के साथ मिलकर बात कर लूं। भाई अब आप लोगों के जिम्मे होगा काम। हर जगह जाना नहीं हो पाएगा, इसलिए यहां तो आप लोगों को जयराम बनकर काम करना होगा। अब तो 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी ज्यादा वक्त नहीं बचा है।”

मुखयमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में जीत का पुराना रिकॉर्ड बरकरार रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने में हिमाचल पूरे देश में नंबर वन पर आया तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वॉरियर्स से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने सराजियों का जिक्र किया तो पूरे क्षेत्र की जनता को सम्मान मिला।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा कि पार्टी के साथ नए लोगों, युवाओं और महिलाओं को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि पार्टी में नयापन, जोश तभी आता है जब नौजवानों को जगह दी जाती है। नौजवानों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि जो लोग वर्षों से पार्टी में काम कर रहे हैं, उनका सम्मान करें क्योंकि हम उन्हीं की वजह से यहां हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग भी आप लोगों के बीच आएंगे, तरह-तरह की बातें करेंगे। हिमाचल प्रदेश में आज भाजपा की सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं मगर विपक्ष के पास हमारे खिलाफ कहने को कुछ नहीं है। केंद्र में भी मोदी सरकार को साढ़े सात साल होने वाले हैं, लेकिन मोदी जी के खिलाफ भी विपक्ष को कुछ कहने को नहीं मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से मंडी भी जीतेंगे और तीनों विधानसभा सीटें भी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है, आगे बढ़िए। अब इतिहास के हिस्से में एक पन्ना रहेगा कि जब हिमाचल में पांच साल बाद सरकारें बदलती थीं, वहां एक ऐसा सराजी था जिसने पांच साल बाद फिर भाजपा की सरकार बनाई।

प्रमुख खबरें

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी