भाजपा आमजन की पार्टी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही , जय राम ठाकुर बोले

Jai Ram Thakur

मंडी जिला के सराज प्रवास के दूसरे दिन आज बगस्याड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा की जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वह सराज समेत बगस्याड़ की जनता भलीभांति परिचित है भाजपा आमजन की पार्टी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही अपना चुनावी अभियान मंडी से शुरू कर दिया है। मंडी उनका गृह जिला है। यहा राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद उप चुनाव होने जा रहे हैं। सत्तारूढ दल भाजपा व खुद सीएम जय राम ठाकुर के लिये मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र में उपचुनाव खासे अहमियत रखते हैं। यही वजह है कि भाजपा यहां अभी से ही सक्रिय हो गई है। 

 

 

इसे भी पढ़ें: कुलदीप राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि पार्टी के नेता चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं : त्रिलोक जम्वाल

 

मंडी जिला के सराज प्रवास के दूसरे दिन आज बगस्याड़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा की जनता से संवाद किया।  उन्होंने कहा कि वह सराज समेत बगस्याड़ की जनता भलीभांति परिचित है  भाजपा  आमजन की पार्टी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की चिंता छोड़ें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश की हालत पर ध्यान दें--शगुन दत्त शर्मा

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आगामी लोकसभा उपचुनाव में मण्डी में ऐतिहासिक जीत के साथ “कमल“ खिलेगा।  कहा कि मेरे ऊपर पूरे प्रदेश की जिमेवारी है। बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ही तो उच्च नेतृत्व का हाथ मेरे ऊपर है। प्रत्याशी कहां से तय होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता ये अच्छी तरह से जानती है कि उन्हें किसे अपने नेता के रूप में चुनना है, वो किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में बेरोजगारी और गैर हिमाचलियों को सरकारी नौकरी देने व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकाल विरोध जताया

डबल इंजन की सरकार में बहुत विकास हुआ है। केंद्र से किसी तरह की कमी हिमाचल को नहीं आने दी गई है। राज्य सरकार ने पूरे राज्य के हर क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को समझते हुए करोड़ों के विकास कार्य किए हैं और कोरोना जैसी महामारी आने के बावजूद विकास की रफ्तार को थमने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भले ही बंदिशों के कारण उनका जनता के बीच जाना कम हुआ लेकिन फिर भी वर्चुअल माध्यम से उन्होंने हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महामारी की स्थिति में सुधार हुआ है तो पिछले डेढ़ महीने में मैं 23 विधानसभा क्षेत्रों में गया। इस दौरान कहीं 200 करोड़, कहीं 250 करोड़ तो कहीं 300 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास हुए। कोई विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं जहां 100 करोड़ से कम के विकास कार्य हुए हों। इसी को विकास कहा जाता है, इसी को विकास का नजरिया कहा जाता है।

राष्ट्रपति के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके 76वें जन्मदिवस पर बधाई दी है। राष्ट्रपति को भेजे अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के गरीब व पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी सादगी और उच्च नैतिक मूल्य लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभवों से राष्ट्र लाभान्वित होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़