मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उद्घाटन किया

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 01, 2022

शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज छोटा शिमला के मार्लब्रो हाउस में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तो कितनी बार आये हिमाचल : त्रिलोक

जय राम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि आयोग के सुचारू काम-काज के लिए सरकार कर्मचारी और पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्यों का भी शीघ्र ही मनोनयन कर लिया जाएगा ताकि आयोग सुचारू रूप से कार्य कर सके। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारा संविधान नागरिकों को समान अधिकारों का विश्वास दिलाता है। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने आयोग के नए कार्यालय के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी की

पूर्व मंत्री आर.डी. कश्यप व सिंघी राम, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता की निदेशक राखी काहलों, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया