मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में हेलीपोर्ट का लोकार्पण किया

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 12, 2022

शिमला  । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज संजौली-ढली बाईपास के समीप 18 करोड़ रुपये की लागत से बने हेलीपोर्ट का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें: शिमला नगर निगम में जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता--- सीएम

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस तीन मंजिला हेलीपोर्ट में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं जैसे रिसेप्शन काउंटर, हेलीपोर्ट प्रबंधक कार्यालय, टिकट काउंटर और वीआईपी लाउंज आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट में यात्रियों के आगमन के लिए पोराटा केबिन की सुविधा, 50 वाहनों के लिए पार्किंग, हेलीकाॅप्टर के लिए डेक और सेफ्टी नेट भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला के पूर्व मेयर और ईओ के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज

उन्होंने कहा कि यह हेलीपोर्ट 10.3 बीघा भूमि के क्षेत्र में फैला है तथा भिति चित्रों द्वारा इसका सौन्दर्यीकरण किया गया है। यह हेलीपोर्ट सीसीटीवी/निगरानी तंत्र से पूर्ण रूप से युक्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उड़ान-2 योजना के तहत बद्दी, रामपुर तथा मंडी में भी हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केन्द्रीय पयर्टन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिकांगपिओ, चम्बा, डलहौजी, जंजैहली, ज्वालाजी आदि में नए हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजेगी जिससे इन क्षेत्रों में पयर्टन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मुख्य पयर्टन गंतव्यों से जुड़े राष्ट्रीय उच्च मार्गोें की फोर लेनिंग के साथ-साथ हवाई यातायात सुविधा पर विशेष बल दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 64 हेलीपेड हैं तथा प्रदेश सरकार द्वारा 38 नए हेलीपेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेलीपोर्ट तथा हेलीपेड निकट भविष्य मेें पयर्टन, कनेक्टिीविटी तथा आपातकालीन परिपेक्ष्य से लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इससे राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान तथा आपातकालीन स्थिति में रोगियों को बड़े अस्पतालों में ले जाने में भी सहायता मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में हेलीपोर्ट पयर्टन तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में वरदान सिद्ध होंगे।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा नेता डाॅ. प्रमोद शर्मा, विजय ज्योति सेन, हिमाचल प्रदेश पयर्टन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिम धर सूद, प्रधान सचिव पयर्टन सुभाशीष पांडा, निदेशक पयर्टन अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश