मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल आनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 23, 2021

शिमला।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा की उपचुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली । इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद किया।

इसे भी पढ़ें: उपचुनावों में और 2022 में भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी : अविनाश राय खन्ना

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी विभागों के आज तक के कार्यों की समीक्षा भी की और आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी विधानसभा क्षेत्र में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।  प्रातः 10:30 बजे शवाद और दोपहर 12:30 बजे निरमंड में मुख्यमंत्री जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में उपस्थित रहेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दी करवाचौथ की बधाई

 

25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा और अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर