असम-मेघालय सीमा विवाद पर मुख्यमंत्री स्तर की हुई बैठक, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- हमने 6 क्षेत्रों का मुद्दा सुलझा लिया है

By अंकित सिंह | May 24, 2023

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने असम-मेघालय सीमा पर मुख्यमंत्री स्तर की बैठक की। इस बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने विवाद के 6 क्षेत्रों को सुलझा लिया है। क्षेत्रीय समितियों ने इन 6 क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जून के महीने में हम विश्वास बहाली के उपायों के लिए कार्बी आंगलोंग और अन्य क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हम अन्य 6 विवाद क्षेत्रों को हल करने में सक्षम होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मतभेदों के 12 क्षेत्र हैं और हमने 6 क्षेत्रों का समाधान किया है। क्षेत्रीय समितियां शेष 6 क्षेत्रों का दौरा करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: Junmoni Rabha Death: हत्या या हादसा? कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, असम CM बोले- मुझे कोई दिक्कत नहीं

असम और मेघालय 884.9 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा साझा करते हैं और दोनों राज्यों के बीच 12 इलाकों में सीमा को लेकर पुराना विवाद है। मेघालय, असम से अलग होकर 1972 में नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था, तभी से दोनों राज्यों के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया