मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदिवासियों को हूल दिवस की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आदिवासियों को हूल दिवस के अवसर पर बधाई दीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अंग्रेजों के उत्पीड़न के खिलाफ सिदो मुर्मू और कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में संथालों का संघर्ष आज भी प्रेरणादायक है।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, हूल दिवस के अवसर पर मैं अपने सभी आदिवासी भाइयों और बहनों को सादर नमन करती हूं। शासकों के उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ सिदो और कान्हू के नेतृत्व में संथालों का संघर्ष आज भी हमें प्रेरित करता है।

बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के पश्चिमी भाग में जंगलमहल क्षेत्र में स्थापित एक विश्वविद्यालय का नाम दोनों आदिवासी नायकों सिदो और कान्हू के नाम पर रखा है। सिदो-कान्हू-बिरसा विश्वविद्यालय पुरुलिया जिले में स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थान है।

हूल दिवस 1855-56 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ हुए संथाल विद्रोह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आदिवासी सिदो और कान्हू मुर्मू दो भाई थे, जिन्होंने संथाल हूल नामक विद्रोह का नेतृत्व किया था।

यह विद्रोह झारखंड क्षेत्र में हुआ था। यह विद्रोह भोगनाडीह गांव से शुरू हुआ था। इस विद्रोह का उद्देश्य ब्रिटिश और स्थानीय जमींदारों द्वारा संथाल लोगों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाना था।

प्रमुख खबरें

IPL Auction 2026 में 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची, 240 भारतीय और 110 विदेशी शामिल

Hardik Pandya पर संजय बांगर का बड़ा बयान, टी20 में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ी

Liverpool Crisis Deepens: आर्ने स्लॉट ने मोहम्मद सलाह संग विवाद की खबरों पर सफाई दी

Indigo air crisis: सैकड़ों उड़ानें ठप, किराया ₹18,000 तक सीमित कर हालात काबू में, सरकार सख़्त