गुना जिले के उकावद गांव में मृतक विजय सहरिया के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

By दिनेश शुक्ल | Nov 09, 2020

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को गुना जिले के बमोरी के ग्राम उकावद पहुंचे और मृत आदिवासी युवक विजय सहरिया के परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक विजय की पत्नी को शासकीय नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का समुचित प्रबंध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतक की पत्नी से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हमसे बिछुड़ गया है,  उसे तो वापस नहीं ला सकते,  लेकिन विजय के परिवार की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने परिवार को न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: भोपाल के पास ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धसने से 4 बच्चों की मौत

वही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार कमजोर वर्ग के साथ होने वाले अन्याय को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमने ये फैसला लिया है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीब लोगों को नियम विरुद्ध, बिना लाइसेंस के कोई भी कर्ज नहीं देगा। हमने विधानसभा के पिछले सत्र में ऐसे कर्जों को माफ किए जाने संबंधी कानून बनाया है। अगर ऐसा कोई व्यक्ति कर्ज देता है और वसूली करता है तो वह कानूनन अपराध होगा। हमने प्रावधान किया है कि ऐसे व्यक्ति को 3 साल की सजा और जुर्माने से दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिए हैं कि इस कानून को सख्ती से लागू किया जाए।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें