Arunachal Pradesh के मुख्यमंत्री ने साहित्यिक पुरस्कार मिलने पर लेखिका सुबी ताबा को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने प्रख्यात लेखिका सुबी ताबा को लघु कहानी संग्रह ‘टेल्स फ्रॉम द डॉन-लिट माउंटेंस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिक्शन श्रेणी में ‘रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान 2025’ मिलने पर शनिवार को बधाई दी।

‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप’ द्वारा स्थापित यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शुक्रवार को चेन्नई में एक समारोह में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन द्वारा प्रदान किया गया। खांडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुबी ताबा को ‘टेल्स फ्रॉम द डॉन-लिट माउंटेंस’ के लिए रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान अरुणाचल प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और पूर्वोत्तर के समकालीन साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी लेखिका को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध कहानियों, संस्कृति और आवाजों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

उपमुख्यमंत्री ने ताबा के साहित्यिक सफर में निरंतर सफलता की कामना की। प्रशस्ति पत्र के अनुसार ‘टेल्स फ्रॉम द डॉन-लिट माउंटेंस: स्टोरीज फ्रॉम अरुणाचल प्रदेश’ ‘‘एक शानदार कथा-कृति है जो एक ऐसे परिदृश्य और लोगों को आवाज देती है जिनका भारतीय साहित्य में बहुत कम प्रतिनिधित्व होता है’’।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान